लेबनान के लोकप्रिय जनांदोलन और देश के सबसे प्रभावी राजनैतिक दल हिज़्बुल्लाह के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह ने ग़ज़्ज़ा जंग पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा प्रतिरोध का अभूतपूर्व रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 100 दिनों में ग़ज़्ज़ा के लोगों के वीरतापूर्ण और अभूतपूर्व प्रतिरोध के बारे में सय्यद नसरुल्लाह ने कहा कि ग़ज़्ज़ा के लोगों ने ज़ायोनी शासन की आक्रामकता का एक हैरतअंगेज़ और अभूतपूर्व तरीके से मीडिया की चुप्पी और दुष्प्रचार के बीच प्रतिरोध किया है।
तूफ़ान अल अक़्सा जंग में उलझा अवैध राष्ट्र ज़ायोनी विश्लेषकों के ही अनुसार पराजय की दलदलों में धंसा हुआ है। उसे किसी भी मोर्चे पर कोई भी सफलता नहीं मिली। ज़ायोनी शासन को अपने किसी भी घोषित या अघोषित उद्देश्य में कामयाबी नहीं मिली और वह ज़रा सी भी कामयाबी पाने के लिए बर्बरता की सभी सीमाएं लांघ रहा है।
सय्यद हसन ने कहा कि हारा हुआ हताश दुश्मन अब हमे धमकियाँ दे रहा है हम कहना चाहेंगे कि आओ बिस्मिल्लाह, हम तुम्हारी किसी भी मूर्खता का जवाब देने के लिए तैयार हैं।